
*रोजना शार्ट सर्किट के बाद बंद हो जाती है गांव में बिजली*
*समस्या:लंबे समय से है दिक्कत*
*केशकाल* विगत कई महीनों से केशकाल ब्लॉक के ग्राम बेड़मा में बस स्टेशन चौक के पास लगे ट्रांसफार्मर में लगातार शाट् सर्किट हो रही है।जिस वजह से आधे मोहल्ले में बिजली की आंख मिचौली रोजना उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है।हैरानी वाली बात यह है कि एक ही फेस का बार-बार शाट्सर्किट होना जिसे बनाने के लिए विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन चक्कर लगा रहे हैं।किंतु आज तक इस समस्या का समाधान नहीं निकाल पाई है। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर के तीन में से एक ही फेस का बार-बार शाट्सर्किट होना लोगों की समझ से परे है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद नया ट्रांसफार्मर लगाने ध्यान नहीं दिया जा रहा है।जल्द ही यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग बिजली ऑफिस का घेराव करने बाध्य होंगे।





More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –