June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*संभागीय अध्यक्ष लोकेश गायकवाड़ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया*

विज्ञापन बॉक्स 

*संभागीय अध्यक्ष लोकेश गायकवाड़ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया* केशकाल। मराठा समाज द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 394 वी जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा एवं छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पालकी बड़े ही धूमधाम से एवं उत्साह पूर्वक निकाली गई तथा उसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में रखा गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मराठा समाज की रैली एवं शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं,के लिए अलग-अलग डीजे एवं धुमाल की व्यवस्था की गई थी। युवाओं की शौर्य प्रदर्शन भी रैली के आकर्षण का केंद्र रहा।
हर मराठा युवा समाज के व्यक्ति विशेष ने अपने-अपने कार्यों को समझा और यातायात को सुलभ बनाने में पूर्ण योगदान दिया।
शोभा यात्रा के प्रतिमा स्थल पहुंचने पर महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात जमकर आतिशबाजी की गई सामूहिक महाआरती की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरंदर मिश्रा माननीय विधायक व विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहन राव पवार , दीपक महस्के जी , अरूण घाडगे प्रात अध्यक्ष छत्तीसगढ़, श्रीमती कविता बाबर महिला प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ व विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्ष/अध्यक्षा व कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ व जिला स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य वहा उपस्थित थे ।
विधायक पुरंदर मिश्रा
द्वारा अपने उद्बोधन में छत्रपति शिवाजी महाराज जी के शासनकाल, पूर्व महाराष्ट्र प्रदेश की स्थिति, वर्तमान महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में मराठा समाज की भूमिका का उल्लेख किया गया ।मराठा समाज को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी पर शासकीय अवकाश घोषित कराने की भी बात कही गयी । इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के क्रम पर सभी अतिथि गण पूर्व प्रांताध्यक्ष राजेश महाडीक
, बस्तर संभाग संयोजक लोकेश गायकवाड़,भगवंत राव पवार जिला मराठा समाज बिलासपुर के अध्यक्ष शशांक चौहान , धमतरी के दीपक लोंढ़े ,राजिम के ललित महाडिक महासमुंद के राजेंद्र घाडगे कांकेर के अध्यक्ष निशा कदम सिमगा के शारदा भोसले गलाई समिति के अजय खरात , दादाजी, भीमराव जाधव , प्रमुख वक्ता के रूप में निमोंरकर जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मराठा समाज
सुरेंद्र डुकरे उपाध्यक्ष प्रदेश, महेंद्र जाधव कोषाध्यक्ष प्रदेश ,विनोद मांढरे महामंत्री प्रदेश, कमल भोंसले उपाध्यक्ष जिला, अतुल चौहान सह कोषाध्यक्ष प्रदेश, दीपक इंगले, जयनारायण कदम , शरद फड़ताड़े मनीष भोसले , राहुल डुकरे ,नीरज इंगले सौरभ बाकरे सुमित ढिगे , गौरव जाधव , प्रभात डुकरे ,शिशिर सुरोसे,रजत जाधव,हर्ष चव्हाण संजू राव,रितिक राव हिमांशु राव जी के द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में धमतरी मराठा समाज की योग दृष्टि की प्रस्तुति में शिवाजी महाराज की राज्याभिषेक एवं मराठा संस्कृति की बखूबी मंचन किया गया जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज की महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा विभिन्न गणेश आराधना से लेकर श्री राम जी एवं मराठा संस्कृति की झलक दिखलाई पड़ी। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा सभी उपस्थित समाजजनों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। कार्यक्रम का संचालन संजय पवार जी द्वारा किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन,श्वेता भोंसले जी एवं नीरज इंग्ले जी द्वारा किया गया ।अंतिम चरण में कार्यक्रम के कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं को मराठा समाज के अध्यक्ष लोकेश पवार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।