
*आईटीआई केशकाल में अग्निवीर भर्ती हेतु मार्गदर्शन कार्यशाला का हुआ आयोजन*
केशकाल शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था केशकाल में बुधवार को अग्निवीर भर्ती मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम एवं मेजर अग्निपथ थल सेना प्रवीण तिवारी एवं कैरियर कांउसलर रवि शर्मा के द्वारा अग्निविर सेना भर्ती 2024 के संबंध में जानकारी देते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भर्ती रैली शामिल होने हेतु प्रोत्साहित करते हुए भर्ती में सफल होने के लिए तैयारियों हेतु मार्गदर्शन दिया गया। युवाओं ने प्रशिक्षण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी जिज्ञासाओं का निराकरण विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त किया। इस अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केशकाल के प्रशिक्षण अधिकारी एस पी उपाध्याय, प्रशिक्षण अधीक्षक डी आर देवांगन, प्रशिक्षण अधिकारी डी मांडवी, व्ही पी साहू, सुरक्षा प्रहरी मनोज यदु एवं संस्था के प्रशिक्षणार्थी उपस्थिति रहे।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*