
*कलेक्टर ने किया बोरगांव धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण*

फरसगांव कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार 31 जनवरी को बोरगांव स्थित धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान धान बेचने आए किसान सोमारु से बातचीत की। श्री सोमारु ने इस दौरान बताया कि उन्हें वन अधिकार पत्र प्राप्त हुआ है तथा वे पहली बार धान बेचने आए हैं। कलेक्टर ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री सोमारु से धान बेचने के दौरान उनके अनुभवों को जाना। श्री सोमारु ने कहा कि वे पहली बार धान बेचने आए हैं तथा यहां आसानी से खरीदी का कार्य होेने से वे बहुत ही खुश हैं। कलेक्टर ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धान का सत्यापन भलीभांति करें। इसके साथ ही धान के गुणवत्ता की भी जांच करें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम, सहकारी समितियों के सहायक पंजीयक श्री केएल उईके, खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री संत कुमार कन्नौजिया सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*