
*थाना केशकाल*
*केशकाल थाना परिसर में हुई ग्राम कोटवारों की बैठक*


केशकाल:- कोंडागांव पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान अक्षय कुमार (भा.पु.से) के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दौलतराम पोर्ते एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव सम्बंधित तैयारियों एवं गांव में होने वाली आपराधिक गतिविधियों आदि के सम्बंध में चर्चा करने के उद्देश्य से मंगलवार सुबह केशकाल थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी कोटवारों की बैठक आहूत की गई थी।
इस बैठक में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने कोटवारों से चर्चा करते हुए उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गांव मे शांति व्यवस्था बनाए रखने, गांव में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने, गांव में होने वाले छोटे-बड़े आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने, गांव में होने वाली प्रतिबंधित गतिविधियां जैसे अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा आदि की जानकारी मिलने पर पुलिस को अवगत करवाने की समझाइश दी गई।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*