
*धान का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक और एक पिकअप जब्त*
*धान में 170 क्विंटल और पिकअप में 24 क्विंटल धान बरामद*


कोण्डागांव, 14 जनवरी 2024/ समर्थम मूल्य पर धान खरीदी कार्यक्रम का लाभ वास्तविक किसानों को प्रदायगी सुनिश्चित करने के लिए कोंडागांव जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के नेतृत्व में धान के अवैध परिवहन पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कोंडागांव जिले में धान का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहनों को पकड़ा गया। धान के अवैध परिवहन को रोकने की कार्यवाही में माकड़ी के तहसीलदार मनोज रावटे द्वारा 24 क्विंटल धान से भरी एक पिकअप को शनिवार को सुबह माकड़ी तहसील के हीरापुर सिवनी मुख्यमार्ग में पकड़ा गया, वहीं कोंडागांव अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम द्वारा देर रात को 170 क्विंटल धान से भरी एक ट्रक को डोंगरीगुड़ा-उमरकोट मुख्यमार्ग में पकड़ा गया। इस मामले में 60 कट्टे में भरे 24 क्विंटल धान के साथ पिकअप क्रमांक सीजी 17 केके 1742 को अनंतपुर थाना और 400 कट्टे में भरे 170 क्विंटल धान सहित ट्रक क्रमांक सीजी 27 जी 0130 को कोंडागांव थाना के सुपुर्द किया गया है।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*