August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में लापरवाही समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर दो ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

विज्ञापन बॉक्स 

▶️ प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में लापरवाही

▶️ समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर दो ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
▶️ कार्य की धीमी गति पर तीन ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस

कोंडागांव, 29 दिसंबर 2023/प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर दो सचिवों को निलंबित और तीन सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा शुक्रवार 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में की गई। समीक्षा के दौरान बड़े राजपुर ग्राम पंचायत के सचिव श्री नथलूराम सोरी और बड़े राजपुर विकासखण्ड के खलारी ग्राम पंचायत के सचिव को अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही बड़े राजपुर विकासखण्ड के बांसकोट ग्राम पंचायत के सचिव शोभीराम नेताम, कोंडागांव विकासखण्ड के बड़े कनेरा ग्राम पंचायत के सचिव किरसूराम नेताम और केशकाल ग्राम पंचायत के बड़े ठेमली ग्राम पंचायत की सचिव श्रीमती कुंती कश्यप को कार्य की धीमी गति तथा बैठक में गलत जानकारी दिए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

You may have missed