
*पिछसे 25 वर्षों से मनाया जा रहा विश्रामपुरी में गोवर्धन पूजा बच्चों की झांकी रही आकर्षण का केंद्र*

अगहन पूर्णिमा की पावन अवसर पर गोवर्धन पूजा सेवा समिति विश्रामपुरी के द्वारा पिछले 25 वर्षों से गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम किया जा रहा है तो वही इस वर्ष भी हजारों की संख्या के साथ हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजा मनाया गया वही कार्यक्रम स्थल से शोभायात्रा सहाड़ा देव स्थल विश्रामपुरी से शीतला माता मंदिर से पुनः कार्यक्रम स्थल पहुँची जिसमें क्षेत्र के राऊत नृत्य के अलावा कांकेर जिला से आये राऊत नृत्य दल के लोगो ने भाग लिया समिति के माध्यम से प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा सभी टोलियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही कलशा सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था
साथ ही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीरेंद्र महेश बघेल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा विवेक चादेकर सरपंच विश्रामपुरी एस टी सी के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाऊ राम नेताम,भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंजोरी राम नेताम,किसन लाल पांडेय, कृष्ण कुमार साहू, मंगाउ राम चक्रधारी व जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश यादव ब्लॉक अध्यक्ष बड़ेराजपुर ने की। मंच संचालन सोना राम यादव ब्लॉक सलाहकार के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में सुकदेव यादव, क्षेत्र अध्यक्ष विश्रामपुरी, सचिव कनसु राम यादव,कोषाध्यक्ष मोती राम यादव, संरक्षक हलालु राम यादव, गोकुल यादव क्षेत्र अध्यक्षपिटेचुवा, धर्मेंद्र यादव सलना, रामगुलाल यादव कोरगाव, केजु यादव गम्हरी एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे एंव समस्त यादव समाज के माताओं और युवा साथियों व ग्राम वासियों का कार्यक्रम हेतु अमूल्य सहयोग रहा।





More Stories
मांगों को लेकर किसानों का कल्याणपुर में महापड़ाव आज
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*