May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*सुशासन दिवस पर धान बोनस राशि वितरण समारोह का आयोजन* *सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता के हित में योजनाओं का क्रियान्वयन कर जन को लाभ पहुंचाना- विधायक श्री किरण देव* *जिले के किसानों को वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस राशि लगभग 38 करोड़ 40 लाख रूपए का वितरण*

विज्ञापन बॉक्स 

*सुशासन दिवस पर धान बोनस राशि वितरण समारोह का आयोजन*

*सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता के हित में योजनाओं का क्रियान्वयन कर जन को लाभ पहुंचाना- विधायक श्री किरण देव*

*जिले के किसानों को वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस राशि लगभग 38 करोड़ 40 लाख रूपए का वितरण*

जगदलपुर

सुशासन दिवस के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी वर्चुअल रूप से जुड़े। इस कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2014-15 के 15146 किसान के 25 करोड़ 67 लाख से अधिक और 2015-16 के 8820 किसानों को 12 करोड़ 72 लाख से अधिक राशि का धान बोनस राशि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री किरण देव ने कहा कि सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता के हित में योजनाओं का क्रियान्वयन कर जन को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में किए विकासात्मक कार्यों और प्रमुख योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए प्रति क्विंटल 300 रुपए की दर से किसानों को धान बोनस राशि वितरण की जानकारी दी।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कार्यक्रम में बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के 23966 किसानों को 38 करोड़ 40 लाख से अधिक राशि का धान बोनस राशि का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले में 79 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 11हजार 911किसानों द्वारा 6 लाख 40 हजार क्विटंल धान का विक्रय किया गया। उन किसानों को 140 करोड़ 64 लाख राशि का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि बोनस राशि के वितरण कार्यक्रम को जिले के सभी विकासखंडों के मुख्यालय में किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, जनप्रतिनिधि श्री मद्दी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गणमान्य जनप्रतिनिधि,कमिश्नर श्री श्याम धावडे, आईजी श्री सुंदरराज पी., एसएसपी श्री जितेन्द्र मीणा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में दस लैंप्स समिति के द्वारा 50 किसानों को प्रमाण पत्र भी अतिथियों द्वारा वितरण किया गया। साथ ही सुशासन दिवस के अवसर पर शपथ भी लिया गया।