
*उर्स-ए-ताजुश्शरिया पर केशकाल में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* 
इमरान पारेख केशकाल/कोंडागांव,
उर्स-ए-ताजुश्शरिया के अवसर पर नगर के जनपद प्राथमिक शाला, केशकाल में 02 मई 2026 (शनिवार) को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होगा।
शिविर में रायपुर स्थित ILS अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श प्रदान करेगी। इसमें हृदय रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, न्यूरोलॉजी, फेफड़ा रोग, सामान्य चिकित्सा एवं गैस्ट्रो सर्जरी से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
शिविर में डॉ. प्रतीक पांडे (कार्डियक सर्जरी), डॉ. मनीषा शर्मा (स्त्री रोग), डॉ. राहुल शाह (ऑर्थोपेडिक), डॉ. अमित जैन (न्यूरोलॉजी), डॉ. बालकृष्ण (पल्मोनोलॉजी), डॉ. प्रियंका खत्री (जनरल मेडिसिन) एवं डॉ. धीरज प्रेमचंदानी (जीआई सर्जरी) अपनी सेवाएं देंगे।
आयोजक मुस्लिम समाज (जमाअत रज़ा-ए-मुस्तफा, केशकाल) ने आम नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं तथा जानकारी को अन्य लोगों तक भी साझा करें, ताकि जरूरतमंदों को इसका फायदा मिल सके।






More Stories
तोकापाल कॉलेज मे पृथ्वी दिवस मनाया गया हुए विभिन्न आयोजन
केशकाल में “डाडा कप सीजन-1” का भव्य समापन, अल्टिमेट चैलेंजर्स ने 42 रनों से जीता खिताब* *फैज़ रज़ा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, विजेता टीम को 66,666 रुपये का पुरस्कार*
*सेजेस बड़ेराजपुर में ‘कैंसर मुक्त भारत अभियान’ के तहत शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित*