September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*जिले के स्कूली बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना,* *कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी*

विज्ञापन बॉक्स 

के स्कूली बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना, कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

कोंडागांव,

समग्र शिक्षा अभियान के तहत कोंडागांव जिले के स्कूली बच्चों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में कलेक्टर परिसर से बच्चों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्राथमिक स्तर के 100 बच्चों को बस्तर संभाग के प्रमुख शैक्षणिक एवं औद्योगिक स्थलों—जगदलपुर एयरपोर्ट, नगरनार स्टील प्लांट, मेडिकल कॉलेज एवं चित्रकूट—का भ्रमण कराया जाएगा। ये सभी बच्चे शाम तक वापस कोंडागांव लौटेंगे।

वहीं, ग्रामीण अंचलों के 10 चयनित विद्यार्थियों को अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम भेजा गया। इस दल को भी कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष नरपती पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, डीएमसी ईमल बघेल एवं एपीसी श्रीनिवास नायडू द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

अंतरराज्यीय भ्रमण दल का नेतृत्व बीआरसी केशकाल बलराम नाग कर रहे हैं। दल में केशकाल विकासखंड के कुएंमारी, कुमुड़, भंडारपाल एवं धनोरा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी शामिल हैं। दल प्रभारी की जिम्मेदारी व्यास नारायण साहू एवं रामसिंह नेताम को सौंपी गई है।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विशाखापट्टनम के प्रमुख स्थल जैसे कैलाशगिरी रोप-वे, यूनिवर्सिटी, आरके बीच, पनडुब्बी संग्रहालय, बंदरगाह सहित अन्य ऐतिहासिक एवं शिक्षाप्रद स्थानों का अवलोकन कराया जाएगा।

संभाग स्तर पर शैक्षणिक भ्रमण के नोडल हेमवती ठाकुर एवं सरिता मंडावी के मार्गदर्शन में बच्चों को बस्तर संभाग के चिन्हित स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा।

इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शासन की इस योजना के माध्यम से बच्चों को विभिन्न शिक्षाप्रद स्थलों का अनुभव प्राप्त होगा, जिससे वे अपने ज्ञान और समझ को और विकसित कर सकेंगे। कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।