September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*धनोरा ग्रामीण बैंक में भीषण गर्मी का कहर, लो वोल्टेज से ठप पंखे—महिलाएं और बच्चे हो रहे बेहाल, कूलर की मांग**देखे वीडियो* 

विज्ञापन बॉक्स 

*धनोरा ग्रामीण बैंक में भीषण गर्मी का कहर, लो वोल्टेज से ठप पंखे—महिलाएं और बच्चे हो रहे बेहाल, कूलर की मांग*

 

केशकाल, कोंडागांव।

भीषण गर्मी के बीच केशकाल विकासखंड के ग्राम धनौरा स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में अव्यवस्थाओं के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में पंखे तो लगे हैं, लेकिन क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के चलते वे ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे अंदर का माहौल अत्यधिक गर्म और असहनीय बना हुआ है।

बैंक में रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ आवश्यक कार्यों जैसे पैसे निकालने, जमा करने और अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए पहुंचती हैं। लेकिन घंटों तक लाइन में खड़े रहने के दौरान गर्मी और उमस के कारण उनकी हालत खराब हो जाती है। कई महिलाओं ने बताया कि बच्चों को लेकर बैंक आना मजबूरी है, लेकिन यहां बैठने और ठंडक की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण जल उपभोक्ता रंजन सहित अन्य लोगों ने भी अपनी नाराजगी जताते हुए बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक न तो बैंक प्रबंधन और न ही संबंधित विभाग ने इस ओर गंभीरता दिखाई है।

महिलाओं और ग्रामीणों ने मांग की है कि बैंक परिसर में जल्द से जल्द कूलर या अन्य ठंडक की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में आम लोगों को राहत मिल सके। साथ ही बिजली व्यवस्था में सुधार की भी आवश्यकता जताई गई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर इस मुद्दे को लेकर आगे आंदोलन करने पर भी विचार करेंगे।

You may have missed