
कोण्डागांव जिला के ग्राम पंचायत धनोरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन, जी में उत्साह
कोंडागांव जिले के ग्राम धनोरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्थानीय कार्यकर्ता एवं को विभिन्न योजनाओं, सामाजिक विकास और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिल रही है। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, उनके अंत्योदय सिद्धांत एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य की जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा गांव के समग्र विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस महाअभियान को ज्ञानवर्धक बताते हुए ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की मांग की है।











More Stories
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*