July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर,* *तीन छात्र घायल शिक्षा विभाग की तत्परता,* *अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर कराया इलाज*

विज्ञापन बॉक्स 

पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर, तीन छात्र घायल

शिक्षा विभाग की तत्परता, अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर कराया इलाज

केशकाल, जिला कोंडागांव।

केशकाल विकासखंड के सिंगनपुर मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बहीगांव से बेड़मा की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर चालक ने मोड़ पर सामने से आ रहे बच्चों को नहीं देख पाया, जिससे ट्रैक्टर की टक्कर लग गई। टक्कर लगते ही तीनों छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना में घायल छात्रों की पहचान यश कुमार शोरी (कक्षा 9वीं, बेड़मा) और यामेन यादव (कक्षा 12वीं, हेमाश यादव हाई सेकेंडरी स्कूल) सहित एक अन्य छात्र के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

मामले की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी सी.एल. मांडवी और जिला मिशन समन्वयक के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग तत्काल सक्रिय हो गया। खंड शिक्षा अधिकारी संगीता भास्कर सहित सेजेस, कौशल्या नेताम, विवेक श्रीवास्तव, राजेश उइके, दिनेश नाग, बी.आर. कुंजाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी अस्पताल पहुंचकर बच्चों के इलाज की व्यवस्था में जुट गए।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने अस्पताल में मौजूद रहकर छात्रों का हौसला बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। डॉक्टरों के अनुसार तीनों छात्रों का उपचार जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

You may have missed