June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

सिंगनपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से तीन छात्र घायल, शिक्षा विभाग ने तुरंत कराया अस्पताल में भर्ती केशकाल, जिला कोंडागांव।

विज्ञापन बॉक्स 

ब्रेकिंग न्यूज़

सिंगनपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से तीन छात्र घायल, शिक्षा विभाग ने तुरंत कराया अस्पताल में भर्ती

केशकाल, जिला कोंडागांव।

oplus_0

केशकाल विकासखंड के सिंगनपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन छात्र घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बहीगांव से बेड़मा की ओर जा रहे एक ट्रैक्टर चालक ने मोड़ पर सामने आ रहे बच्चों को नहीं देख पाया और ट्रैक्टर की टक्कर लग गई। टक्कर लगने से तीनों छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना में घायल छात्रों की पहचान यश कुमार शोरी (कक्षा 9वीं, बेड़मा), यामेन यादव (कक्षा 12वीं, हेमाश यादव हाई सेकेंडरी स्कूल) सहित एक अन्य छात्र के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पुलिस प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है

मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी सी एल मांडवी और जिला मिशन समन्वयक के मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल सक्रिय हुए। खंड शिक्षा अधिकारी, संगीता भास्कर सेजेस ,कौशल्या नेताम, विवेक श्रीवास्तव, राजेश उइके, दिनेश नाग, बी.आर. कुंजाम सहित अन्य कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का उपचार करवाया और बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें भर्ती कराया।

स्कूली शिक्षा विभाग अपने विद्यार्थियों को लेकर काफी चिंतित नजर आया। अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल में बच्चों के साथ खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाते रहे और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

डॉक्टरों के अनुसार तीनों छात्रों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।