June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*बिजली संकट पर फूटा गुस्सा* ⚡ *केशकाल में किसानों-ग्रामीणों का बिजली विभाग घेराव*, *लो-वोल्टेज से परेशान लोग सड़क पर उतरे*

विज्ञापन बॉक्स 

⚡ बिजली संकट पर फूटा गुस्सा ⚡

केशकाल में किसानों-ग्रामीणों का बिजली विभाग घेराव, लो-वोल्टेज से परेशान लोग सड़क पर उतरे

रिपोर्टर: इमरान पारेख | केशकाल

केशकाल। क्षेत्र में लंबे समय से चल रही लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। गुरुवार को बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण रावण भाटा बोरगांव में एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ घेराव और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सुबह से ही आसपास के गांवों से ग्रामीण पहुंचना शुरू हो गए थे और देखते ही देखते भीड़ सैकड़ों में पहुंच गई। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे सिंचाई के लिए मोटर पंप नहीं चल पा रहे हैं और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग को शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इसी से नाराज़ होकर ग्रामीण और किसान एकजुट होकर बिजली विभाग का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि स्थिति को देखते हुए प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की मांग की जा रही है।