
शादी का झांसा देकर युवती से वर्षों तक यौन शोषण, फरसगांव पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार
फरसगांव/कोंडागांव, 10 मार्च।
शादी का झांसा देकर युवती का वर्षों तक यौन शोषण करने वाले आरोपी को फरसगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के मामलों में कोंडागांव पुलिस द्वारा लगातार सख्त और त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 9 मार्च 2026 को थाना फरसगांव पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 से उसका पांडेआठगांव निवासी राजकुमार मरकाम (22 वर्ष), पिता दिनेश मरकाम के साथ प्रेम संबंध था। आरोपी राजकुमार मरकाम ने युवती को शादी का भरोसा दिलाते हुए पिछले 4-5 वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता के अनुसार वर्ष 2021 में आरोपी उसे शादी का आश्वासन देकर अपने घर ले आया और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः शादी से साफ इनकार करते हुए उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में इनका रहा प्रमुख योगदान:
निरीक्षक चंद्रशेखर श्रीवास, उपनिरीक्षक शशिभूषण पटेल, सहायक उपनिरीक्षक सुमित्रा सेठिया, महिला प्रधान आरक्षक बीना मांडवी, आरक्षक घनश्याम यादव, कृष्ण कुमार सोनवानी तथा महिला आरक्षक लक्ष्मी मरकाम।







More Stories
तोकापाल कॉलेज मे पृथ्वी दिवस मनाया गया हुए विभिन्न आयोजन
केशकाल में “डाडा कप सीजन-1” का भव्य समापन, अल्टिमेट चैलेंजर्स ने 42 रनों से जीता खिताब* *फैज़ रज़ा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज, विजेता टीम को 66,666 रुपये का पुरस्कार*
*सेजेस बड़ेराजपुर में ‘कैंसर मुक्त भारत अभियान’ के तहत शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित*