September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

शीतला सप्तमी के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने की पूजा-अर्चना

विज्ञापन बॉक्स 

शीतला सप्तमी के अवसर पर बांठिया ने की पूजा-अर्चना

✍️ योगेश पुरी गोस्वामी  (थूँबली वाले)

बालोतरा. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने शीतला सप्तमी पर मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया  ने मंगलवार को शीतला सप्तमी के अवसर पर क्षेत्र के कनाना गाव स्थित शीतला माता मंदिर में माताजी के दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना करते हुए इस अवसर पर आयोजित मेले में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने ने कनाना में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले 1008 कुंडात्मक सहस्त्र कुण्डीय श्री ललिता महायज्ञ एवं मां सरस्वती प्राण – प्रतिष्ठा महा महोत्सव के आयोजन को लेकर बनी विशाल यज्ञ शाला का भृमण किया।इस दौरान उन्होंने ने श्री मठ कनाना के महंत परशुराम गिरि महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेकर पूजा अर्चना की।

मंदिर पहुंचने पर उपस्थित भक्तो ने  बांठिया को भाजपा प्रदेश द्वारा पुनः प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत करने पर उनका स्वागत किया एवं बधाई दी

इस दौरान गणपत बांठिया ने  उपस्थित जनो का आभार  व्यक्त करते  हुए उनको और उनके परिवार को मिलने वाले प्रेम एवं सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया

You may have missed