oplus_2097152

केशकाल ढाबा के सामने 14 चक्का ट्रक 5 दिनों से खराब, पुलिस ने लगाया बैरिकेट
केशकाल। नगर के केशकाल ढाबा के सामने 14 चक्का ट्रक (क्रमांक CG07BS2483) पिछले पांच दिनों से खराब हालत में सड़क किनारे खड़ा है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से लगातार तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
स्थिति को देखते हुए Keshkal Police के पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रक के पीछे बैरिकेट भी लगाया गया है, ताकि अन्य वाहन चालकों को पहले से चेतावनी मिल सके और हादसे से बचाव हो सके।
पुलिस द्वारा ट्रक मालिक को जल्द से जल्द वाहन ठीक कर सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर हटाने की समझाइश भी दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि समय पर वाहन नहीं हटाया गया तो आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों ने भी जल्द समाधान की मांग की है, ताकि किसी संभावित बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।






More Stories
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*