
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के वार्षिक कलेंडर का विमोचन करते हुवे उनकी जायज़ मांगों पर भी जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन
✍️ योगेश गोस्वामी संवाददाता
रायपुर. छ ग प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री क़े निवास पहुंच कर मुलाकात की.
इसी दौरान छ.ग.प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन क़े पदाधिकारीयों ने मंत्री महोदय से संघ के वार्षिक कलेंडर का विमोचन करने की मांग रखी जिसे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सहर्ष स्वीकार करते हुए वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन किया और स्वास्थ्य विभाग में नर्सो की महत्वपूर्ण भूमिका और सेवाभाव की सराहना भी की। संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने इसी बजट सत्र में नर्सेस के वेतन विसंगति को दूर करने तथा ग्रेड पे में वृद्धि करने की भी मांग मंत्री जी क़े सामने रखी.
प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि नर्सेस कई वर्षों से वेतन विसंगति की पीड़ा से गुजर रहें हैं ।विभाग में भी वर्षों से वेतन विसंगति को दूर करने के लिए निरंतर पत्राचार किया जाता है लेकिन आज तक कोई भी सकारात्मक पहल दिखाई नहीं दे रही है ।आज फिर से स्वास्थ्य मंत्री जी के पास हमने,वेतन विसंगति,पदोन्नति ,समय वेतनमान ,स्टाइफंड कटौती के राशि का एरियर्स सहित अनेक लंबित मांगों को रखा है ।उन्होंने हमारी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया है ।उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा,प्रदेश सचिव उमावती,प्रदेश संयुक्त सचिव माया भारती ,विनीता गुप्ता ,सहित प्रदेशभर के ढेरों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।






More Stories
बेडमा पेट्रोल पंप के सामने पिकअप का टायर फटा, सड़क किनारे उतरी गाड़ी — बड़ा हादसा टला
अवैध वन कटाई पर सख्ती के निर्देश, साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
डबरी तालाब बना गंदगी का अड्डा, वार्ड 11 में बढ़ रहा बीमारी का खतरा नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान फोटो तक है सीमित