
डबरी तालाब बना गंदगी का अड्डा, वार्ड 11 में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान फोटो तक है सीमित
केशकाल। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 स्थित डबरी तालाब इन दिनों बदहाल स्थिति में है। तालाब में कचरा, कीचड़ और सड़ता हुआ गंदा पानी जमा है, जिससे आसपास तेज दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कई महीनों से यहां नियमित साफ-सफाई नहीं कराई गई है, जिसके कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह तालाब कभी स्नान, बैठकी और सामाजिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। ग्राम के विभिन्न अवसरों पर लोग यहां एकत्रित होते थे, लेकिन अब हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वहां खड़ा होना भी कठिन हो गया है। गंदगी और बदबू के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू सहित अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। गंदे कीड़े-मकोड़े घरों तक पहुंच रहे हैं, जिससे नागरिकों में आक्रोश है।
इस बीच नगर पंचायत कार्यालय में “तालाब स्वच्छता अभियान” से संबंधित फोटो बोर्ड पर लगाए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर कार्यालय में स्वच्छता अभियान का प्रचार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर तालाब की वास्तविक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
मामले को लेकर केशकाल नगर पंचायत के सीएमओ से फोन पर संपर्क किया गया। तो उन्होंने कहा कि कल मंगलवार को बाइट देने की बात कही।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि डबरी तालाब की तत्काल सफाई, दवा छिड़काव और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को गंदगी और संभावित बीमारियों से राहत मिल सके।






More Stories
मांगों को लेकर किसानों का कल्याणपुर में महापड़ाव आज
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*