September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

 *विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल को दी 2.57 करोड़ की विकास सौगात* 

विज्ञापन बॉक्स 

रिपोर्टर इमरान पारेख

*विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल को दी 2.57 करोड़ की विकास सौगात*

18 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, जल समस्या समाधान से लेकर सड़कों-नालियों तक मिलेगा लाभ

केशकाल। नीलकंठ टेकाम ने आज केशकाल क्षेत्र में आयोजित भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी। कुल 2 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 18 विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया, जिससे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत गढ़सिलियारा में हुई, जहां विधायक श्री टेकाम ने ग्राम देवी-देवताओं को नमन कर वार्ड में लंबे समय से चली आ रही जल समस्या के समाधान हेतु नवीन ओवरहेड टैंक एवं जल विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नगरवासियों से विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की।

इसके पश्चात नगर पंचायत केशकाल के डीहीपारा में 1 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से 17 आधारभूत संरचना एवं सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में बीटी सड़क निर्माण, सीसी सड़क, नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर नगर क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

बताया गया कि इन विकास कार्यों से वार्डों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की आधारभूत संरचना को नई मजबूती प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत केशकाल अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, उपाध्यक्ष श्री भूपेश बेसरा, वार्ड पार्षद राजेंद्र ठाकुर, सुदर्शन कुंजम, हेमंत बाँधे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता, पुलिस अधीक्षक, नगर पंचायत सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित

You may have missed