
*ग्राम टेडमुंडा में श्रम पंजीयन शिविर का हुआ आयोजन*
*कोण्डागांव, 20 जनवरी 2026/* छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप एवं कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला कोण्डागांव में निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों के पंजीयन, नवीनीकरण तथा विभागीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम टेडमुंडा में मोबाइल पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला कोण्डागांव द्वारा किया गया, जिसमें कुल 61 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।








More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*