August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*जीजा माता के संस्कारों से ही भारत में हुआ हिंदुत्व का पुनरुत्थान : रूपकुमारी चौधरी*

विज्ञापन बॉक्स 

*जीजा माता के संस्कारों से ही भारत में हुआ हिंदुत्व का पुनरुत्थान : रूपकुमारी चौधरी*

 

 

केशकाल! छत्तीसगढ़ मराठा समाज रायपुर के मार्गदर्शन में जिला मराठा समाज राजिम जिला गरियाबंद के तत्वावधान में धर्म नगरी राजिम में मातंर्ड मल्हारी खंडोबा और आई तुलजा भवानी मंदिर के रजत जयंती स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्तरीय विवाह योग्य मराठा युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026 और युवक-युवती परिचय पत्रिका के साथ ही 53 वें श्री खंडोबा वार्षिक उत्सव रतनपुर जिला बिलासपुर के पत्रिका का विमोचन किया गया।…..कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को याद करतें हुए बताया कि उनकी मां जीजा माता ने एक आदर्श गुरु के रूप में धर्म नीति और संस्कार के बीज बचपने में ही उन्हें दिए जिसके कारण भारत में हिन्दवी साम्राज्य के तहत सनातन धर्म का पुनरूत्थान हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं और युवक-युवतियों की सक्रिय भागीदारी की प्रसंशा करते हुए फिजूल खर्ची से बचने और विचारों की सम्पन्नता बढ़ाने पर जोर दिया। छत्तीसगढ़ मराठा समाज के प्रदेश अध्यक्ष राघोबा महाड़िक ने बताया कि मातंर्ड मल्हारी खंडोबा और आई तुलजा भवानी के मंदिर की स्थापना 1990 से लेकर 2026 के मराठा समाज के सफर में मराठा समाज के सदस्यों का अतुलनीय योगदान रहा जिसके लिए छ.ग. मराठा समाज प्रति स्तरीय युवक *युवती परिचय सम्मेलन*

 

समाज के कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना और सक्रिय भागीदारी करना जीवंतता को करता प्रदर्शित करता हैँ..

विशिष्ट अतिथि क्रम मे

श्री राजीव लोचन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने कहा कि समाज के कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना और सक्रिय भागीदारी करना समाज और इसमें रहने वाले सदस्यों की जीवंतता को प्रदर्शित करता है।..मराठा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कोदरे ने बड़ी संख्या में पहुंचे मराठा बंधुओ की उपस्थिति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि– छत्तीसगढ़ में मराठो की स्थिति को सुधारने शासन से इसके लिए योजना बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और महाराष्ट्र में मिल रही सुविधाओं का उल्लेख किया। छत्तीसगढ़ महिला मण्डल -अध्यक्ष अंजना जाधव ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से पधारे युवक और युवतियां को सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन महासचिव आशीष शिदे ने की। आभार प्रदर्शन ललित महाडिक अध्यक्ष राजिम मराठा समाज ने किया। कार्यक्रम में लोकेश गायकवाड़, शंभा जी घाटगे, राजेश महड़िक, दिनेश नलोड़े, अरुण घाटगे, विक्रम बाकरें, महेंद्र जाधव, सुरेन्द्र डुकर्रे, लोकेश पवार, नीरज इंगले, संजय ढगे, प्रलय थिटे, राजेंद्र घाटगे, देवेंद्र इंगोले,ललित महाडिक, आदर्श राव शिंदे, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक, तात्या राव शिंदे, मीता महाडिक, गंगोत्री पालकर, सोनल महाडिक, लक्ष्मी वाशिंग, सहित रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग मिलाई, जगदलपुर, कांकेर, कोरबा जिलों के समाज प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

 

उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ के मराठा परिवार को धन्यवाद दिया। कहा कि समाज के सोच के अनुसार ही समाज के उन्नति के लिए और शासन की योजनाओं को मराठा समाज के सभी सदस्यों को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है इसी परिपेक्ष

 

में छत्तीसगढ़ स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूरे मराठा समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि राजिम के महाड़िक परिवार ने कुल देवता खंडोबा के मंदिर स्थापना का

 

स्वप्न देखा इसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ के मराठा समाज ने मिल-जुलकर मंदिर स्थापना में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आज हम रजत जयंती समारोह मना रहे हैं। यह मंदिर अब सकल मराठा समाज के उन्नति और छत्रपति शिवाजी महाराज

 

के हिंदुत्व से प्रेरणा लेकर कार्य कर रहा है। समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा। इसी परिपेक्ष में उन्होंने आशा प्रकट किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना समाज के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है इसके लिए सांसद महोदय और शासन से विशेष सहयोग की आशा की।

 

ऐतिहासिक महत्व

 

मुख्यमंत्री जी से मुलाकात के लिए निवेदन किया बताया कि मराठा शासन काल में श्री बिम्बा जी राव भोसले जी का शासन छत्तीसगढ़ में रहा है जिसकी राजधानी रतनपुर रहा और अपने जीवन का अंतिम समय उन्होंने छत्तीसगढ़ में बिताया जिनकी समाधि महासमुंद जिला के कोमाखान के पास नरां गांव में है जो अभी जीर्ण शीर्ण अवस्था में हैं और इसे पुरातत्व में स्थान मिलना चाहिए और उसे इतिहास में दर्ज होना चाहिए। बताया कि बिम्बा जी राव भोसले ने दूधाधारी मंदिर रायपुर का जीर्णोद्धार किया यहां तक कि जगन्नाथ मंदिर पुरी तक का उनका पुनर्निर्माण में योगदान रहा। उन्होंने नवापारा राजिम में जब अपना पड़ाव डाला तो वहां से पैदल जितनी दूरी श्री राजीव लोचन मंदिर तक जितने पद उन्होंने सफर किया उतनी भूमि उन्होंने श्री राजीव लोचन मंदिर के नाम समर्पित किया।..श्री महाड़िक ने सांसद रूपकुमारी चौधरी से मंदिर के आसपास के सौंदर्याकरण के लिए राशि स्वीकृत करे आग्रह किया।

You may have missed