August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल में किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

विज्ञापन बॉक्स 

oplus_2097152

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल में किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

 

केशकाल | कोंडागांव

आज केशकाल में कलेक्टर कोंडागांव  नूपुर राशि पन्ना ने सड़क निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

 

निरीक्षण में बिजली विभाग, एनएच विभाग, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) केशकाल, तहसीलदार, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़क और डायवर्जन रोड की स्थिति का जायजा लिया।

 

इस दौरान बताया गया कि 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। कलेक्टर ने पुलिस विभाग एवं एसडीएम केशकाल को निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों की समुचित व्यवस्था की जाए।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की भी जानकारी ली और ठेकेदार, एनएच के एसडीओ तथा सभी संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क की गुणवत्ता मजबूत और टिकाऊ होनी चाहिए।

 

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी विभाग को किसी प्रकार की समस्या या बाधा आती है, तो उसे तुरंत प्रशासन को अवगत कराया जाए, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके।

 

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत केशकाल, बिजली विभाग, एनएच विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

You may have missed