August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

छ ग प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का सदस्यता  अभियान एवं आगामी आंदोलन की रुपरेखा तय करने हेतु तूफानी दौरा 

विज्ञापन बॉक्स 

*छ ग प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का सदस्यता  अभियान एवं आगामी आंदोलन की रुपरेखा तय करने हेतु तूफानी दौरा

✍️ योगेश गोस्वामी संवाददाता

रायपुर.     छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन  ने  आगामी 29  से प्रारम्भ होने वाले जंगी आंदोलन मे  अपने संघ की सक्रिय भागीदारी तय करने एवं  प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के विस्तार हेतु सदस्यता अभियान के चलते  बिलासपुर जिला रायगढ़ जिला  एवं सक्ति  जिला के विभिन्न   संस्थाओ का दौरा कर साथियो से मुलाक़ात कर सदस्यता फॉर्म  भरवाया गया   अपनी जायज मांगो के लिये 29 दिसम्बर से शुरू हो रहे जंगी आंदोलन मे सक्रिय भागीदारी की शपथ दिलाई गयी

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएश  की प्रदेश अध्यक्ष  सुमन शर्मा  ने बताया की  हमारा संगठन वर्तमान मे नर्सिंग कैडर की एकमात्र सक्रिय संगठन है एवं आज के दौरा कार्यक्रम मे   आगामी हड़ताल के समर्थन हेतु  फॉर्म भराया गया

प्रदेश अध्यक्ष    सुमन शर्मा  ने बताया की आज हमारी टीम ने विभिन्न संस्थाओ  का दौरा कर  सभी  साथियो से संघ से जुड़ने और आगामी निश्चितकालीन आंदोलन 29 से 31 दिसंबर अवकाश फॉर्म भरने की अपील की गई सभी ने अवकाश फॉर्म भरकर हड़ताल में उपस्थित होकर अपनी जायज़ मांगें को लेकर हड़ताल में शामिल होने को स्वीकारा और अपने नर्सिंग कैडर के इकलौते सक्रिय संगठन में सदस्यता लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का हिस्सा बने

,आज के सफल दौरा कार्यक्रम मे  मुख्यतः प्रदेश अध्यक्ष  सुमन शर्मा ,प्रांतीय संयुक्त सचिव माया भारती, प्रांतीय कोषाध्यक्ष तृप्ति साहू प्रांतीय मीडिया प्रभारी किरण देवी निषाद सहित ढेरों पदाधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका एवं सक्रिय भागीदारी  निभाई है*।

 

You may have missed