केशकाल | सोनपुर से लापता दोनों छात्राएं सुरक्षित मिलीं, पुलिस ने तेज कार्रवाई कर 24 घंटे में किया पता
केशकाल: कोंडागांव पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सोनपुर गांव से लापता हुई कक्षा सातवीं की दो छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया। शनिवार सुबह स्कूल जाने के बाद दोनों बच्चियां घर नहीं लौटी थीं, जिससे परिवारजन और गांव में भारी चिंता का माहौल बन गया था।
जैसे ही मामले की सूचना विश्रामपुरी थाना पुलिस को मिली, अधिकारियों ने तुरंत गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी।
एसपी के निर्देश पर बनी तीन विशेष टीमें
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल के निर्देशन में तीन अलग-अलग टीमें गठित कीं।
इनमें विश्रामपुरी टीआई विनोद नेताम, केशकाल टीआई ज्ञानेंद्र सिंह चौहान और साइबर सेल प्रभारी सौरभ उपाध्याय की टीम शामिल थी। सभी टीमों को अलग-अलग दिशाओं में तलाश के लिए रवाना किया गया।
लगातार खोज के बाद कांकेर में मिली दोनों बच्चियां
पुलिस टीमों ने बीते 24 घंटों में केशकाल, नारायणपुर, कांकेर, रायपुर से लेकर ओडिशा सीमा तक लगातार तलाश अभियान चलाया। दुकानदारों, होटल संचालकों, बस स्टाफ से पूछताछ की गई और कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
तलाश के दौरान बच्चियों की लोकेशन कांकेर जिले में मिलने की जानकारी मिली, जिसके बाद एक टीम वहां पहुंची। वहां पुष्टि हुई कि दोनों नाबालिग सुरक्षित हैं और उन्हें स्थानीय बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया है।
काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा
चाइल्ड वेलफेयर विभाग (CWD) के अधिकारी बच्चियों की काउंसलिंग कर रहे हैं। संभावना है कि सोमवार तक दोनों छात्राओं को औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
परिजनों ने त्वरित कार्रवाई और बच्चियों का पता लगाने के लिए कोंडागांव पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया है।

More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –