May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

 *हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व*   *विधायक नीलकंठ टेकाम एवं नपं अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी सहित अनेक गणमान्य हुए शामिल* 

विज्ञापन बॉक्स 

🗓️ केशकाल, 28 अक्टूबर। (संवाददाता इमरान पारेख)

 

*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व*

 

*विधायक नीलकंठ टेकाम एवं नपं अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी सहित अनेक गणमान्य हुए शामिल*

 

केशकाल: लोक आस्था और सूर्य उपासना का पर्व छठ इस वर्ष भी केशकाल में बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के सुरडोंगर तालाब में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

 

सोमवार की संध्या व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया, वहीं मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हवन-पूजन के साथ छठ महापर्व का समापन किया गया।

 

इस अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी, पूर्व पार्षद नवदीप सोनी, पार्षद पुंजलता मरकाम, तथा भाजपा नेता राजकिशोर राठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

🌅 सूर्य देव की उपासना का पर्व

 

छठ महापर्व शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। इस व्रत में सूर्य देव और छठी मैया (षष्ठी माता) की पूजा का विधान है, इसलिए इसे सूर्य षष्ठी व्रत भी कहा जाता है।

 

व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रूप से ठेकुआ, लड्डू, फल (सेब, केला, अमरूद, नींबू आदि) तथा बांस के बने सूप, दौरा और टोकरी में प्रसाद सजाकर अर्पित किया।

 

 

🙏 प्रतिवर्ष होता है भव्य आयोजन

 

छठ पर्व को लेकर केशकाल में वर्षों से परंपरा चली आ रही है। पर्व के चार दिन पहले से ही पूजा-अर्चना और छठ माता की आराधना शुरू हो जाती है।

 

इस वर्ष भी बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिजनों एवं गाजे-बाजे के साथ छठ घाट पहुंचीं। सोमवार को डूबते सूर्य और मंगलवार की अलसुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात पूजन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ छठ महापर्व का विधिवत समापन किया गया।