November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*केशकाल – जर्जर सड़क पर पार्षद का हमला, “डबल इंजन सरकार सिर्फ़ जुमलों में तेज़”* 

विज्ञापन बॉक्स 

*केशकाल – जर्जर सड़क पर पार्षद का हमला, “डबल इंजन सरकार सिर्फ़ जुमलों में तेज़”*

 

केशकाल। नेशनल हाइवे 30 के तहत आने वाली केशकाल शहर की सड़क इतनी बदहाल हो चुकी है कि अब यहां सड़क के नाम पर सिर्फ़ गहरे गड्ढे, धूल और कीचड़ ही बच गए हैं। आम जनता रोज़ाना खतरनाक सफर करने को मजबूर है। इस पर नगर पंचायत के पार्षद सोहेल रज़ा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए राज्य सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग पर सीधा हमला बोला।

 

रज़ा ने कहा — “हर साल बरसात में सड़क खंडहर बन जाती है, लाखों रुपये मरम्मत के नाम पर बहाए जाते हैं, लेकिन एक बारिश भी नहीं झेल पाती। भारी वाहनों के दबाव से यह सड़क अब पूरी तरह दम तोड़ चुकी है, इसे पेंच मरम्मत नहीं बल्कि नया निर्माण चाहिए।”

 

पार्षद ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग कई बार नवीनीकरण का प्रस्ताव भेज चुका है, लेकिन केशकाल के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जाता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा — “देशभर में सड़कों का जाल बिछाने का दावा करने वाली डबल इंजन सरकार 5 किलोमीटर सड़क तक नहीं बना पा रही। जनता की जान खतरे में है और सरकार सिर्फ़ जुमले सुनाने में व्यस्त है।”

 

रज़ा ने चेतावनी दी कि अगर पंचवटी से गोल्डी ढाबा तक सड़क के नवीनीकरण की स्वीकृति जल्द नहीं मिली, तो वे जनांदोलन का रास्ता अपनाएंगे। “यह सिर्फ सड़क का मामला नहीं, यह जनता की सुरक्षा और सम्मान का सवाल है”, उन्होंने कहा।