
*ग्राम पंचायत चूरेगांव के ग्रामीण वन अधिकार पत्र की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे*

केशकाल, 12 अगस्त 2025 — ग्राम पंचायत चूरेगांव (जनपद पंचायत केशकाल) के ग्रामीण मंगलवार को वन अधिकार पत्र और पट्टा की मांग को लेकर कलेक्टर कोंडागांव के जनदर्शन में पहुंचे।
ग्रामीणों ने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना को बताया कि 13 जून 2022 को उन्होंने वन अधिकार पत्र हेतु आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर जनपद कार्यालय को भेजा था। लेकिन आज तक उनके आवेदन जिला कार्यालय तक नहीं पहुंचे। वहीं, अन्य ग्राम पंचायतों के आवेदन एक वर्ष के भीतर ही स्वीकृत होकर पत्र वितरित कर दिए गए, जिससे चूरेगांव के ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया गया।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि किसी भी पटवारी या वन अधिकारी के पास अतिक्रमण पंजी उपलब्ध नहीं है, जिससे उन्हें वन अधिकार पत्र से वंचित होना पड़ रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।
कलेक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए।
संलग्न फोटो: कलेक्टर कोंडागांव के जनदर्शन में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित ग्रामीण।






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*