November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

एम्बुलेंस हेराफेरी का आरोप, बड़ेकनेरा की एम्बुलेंस पहुंची *फरसगांव*, *गणेश मानिकपुरी ने उठाए सवाल*

विज्ञापन बॉक्स 

एम्बुलेंस हेराफेरी का आरोप, बड़ेकनेरा की एम्बुलेंस पहुंची फरसगांव, गणेश मानिकपुरी ने उठाए सवाल

कोण्डागांव, 13 अगस्त।

 

जिला के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा के निर्माण एवं विकास समिति के सभापति गणेश मानिकपुरी ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों पर एम्बुलेंस हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया है।

 

गणेश मानिकपुरी के अनुसार, बड़ेकनेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रूर्बन मिशन योजना के तहत एक एम्बुलेंस प्रदान की गई थी। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व आरटीओ पंजीयन और इंश्योरेंस के नाम पर यह एम्बुलेंस सीएमएचओ कार्यालय कोण्डागांव में जमा करवाई गई। इसके बाद लगातार डेढ़ वर्ष तक अधिकारियों से गोलमोल जवाब मिलते रहे।अगस्त 2025 में अचानक उसी एम्बुलेंस पर नंबर प्लेट लगाकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव को दे दिया गया। मानिकपुरी ने सवाल उठाया कि, यदि यह वाहन 2019-20 में खरीदी गई थी, तो इसका आरटीओ पंजीयन और इंश्योरेंस 2025 में कैसे हुआ? क्या यह पहले ही हो चुका था और जनता को गुमराह किया गया?

 

उन्होंने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस के मूल स्थान बड़ेकनेरा का नाम स्टीकर चिपकाकर मिटा दिया गया और वाहन की पहचान छिपाने की कोशिश की गई। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा जब फरसगांव अस्पताल में जांच की गई, तो वही एम्बुलेंस वहां खड़ी मिली, जिसमें नंबर प्लेट और नए स्टीकर लगे हुए थे। गणेश मानिकपुरी ने मांग की है कि, इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और एम्बुलेंस को बड़ेकनेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वापस लाया जाए।