
आकिब नथानी केशकाल :- दिनांक 17/2/2025 को माननीय श्री उत्तरा कुमार कश्यप, प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के आदेशानुसार, श्रीमति अंजली पाण्डेय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक केशकाल (सूरडोंगर), तीतरवंड, बांसकोट, बड़े राजपुर, विश्रामपुरी, एसबीआई केशकाल के बैंक मैनेजर्स के साथ आगामी 08/03 /2025 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में दिशानिर्देश देते हुए बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेशनल लोक अदालत में बैंक से संबंधित प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निराकरण करने हेतु आदेशित किया गया। और अन्य विधिक विषयों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में श्रीमति मनीषा तिवारी प्रतिधारक अधिवक्ता द्वारा समस्त बैंक मैनेजरर्स से विधिक सेवा प्राधिकरण के नि: शुल्क सुविधाओ एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार शिविर हेतु सहयोग की अपेक्षा करते हुए सभी बैंक मैनेजरर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*