
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की अंतिम एकादश में जगह बनाने के साथ ही दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचौं में बाहर रहने का नया भारतीय रिकार्ड बनाया। सैमसन ने अपना एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था।
इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला। इस बीच भारत ने 73 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और अब जाकर सैमसन को अवसर मिला है। इस तरह से भारत की तरफ से दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचों से बाहर रहने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकार्ड उमेश यादव के नाम पर था जो 2012 से 2018 के बीच 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेले थे।
उनके बाद दिनेश कार्तिक (56) और मोहम्मद शमी (43) का नंबर आता है। इस मामले में विश्व रिकार्ड इंग्लैंड के जो डेनली के नाम पर है जो 2010 से 2018 के बीच 79 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर रहे थे। इंग्लैंड के ही लियाम प्लंकेट 74 मैचो के साथ दूसरे स्थान पर हैं।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*