
नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ गिरफ्तार हुए लोगों से मिलने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार की सुबह वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने पहले राजघाट (भैंसासुर) पर स्थित रविदास मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद वह नाव से गंगा के रास्ते रामघाट पहुंचीं। अव्यवस्था के कारण नाव पर चढ़ने से पहले ही आपाधापी के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू पानी में गिर पड़े। तत्काल वहां मौजूद सुरक्षकर्मियों और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें संभाला।
प्रियंका भैंसासुर घाट पर सबसे पहले रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचीं। मंदिर से घाट की ओर निकलीं तो पूर्वांचल के अलग अलग जिलों से आए नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं में चेहरा दिखाने की होड़ मच गई। पुलिस और सेवादल के कार्यकर्ता किसी तरह घेरा बनाकर प्रियंका को घाट की सीढ़ियों से गंगा के किनारे तक लेकर पहुंचे। यहां प्रियंका के स्टीमर पर चढ़ते ही कई और नेता चढ़ गए लेकिन लल्लू ने जैसे ही चढ़ने की कोशिश की फिसल गए। संयोग से वह आधा ही पानी में गिरे थे कि आसपास मौजूद कांग्रेस नेताओं ने उन्हें पकड़ लिया। स्टीमर पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने भी तत्काल उनका हाथ पकड़ा औऱ स्टीमर पर खींच लिया।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*