August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय गौपूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

विज्ञापन बॉक्स 

आकिब नथानी केशकाल /* छत्तीसगढ़ शासन के एक वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष्य में 09 दिसंबर से 20 दिसंबर 24 मध्य विभिन्न गतिविधियों आयोजित की जानी है I उसी तारतम्य में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार 14 दिसंबर को शा. उ. मा. विद्यालय बड़े कनेरा एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर गौमाता एवं गौ उत्पाद के सम्बन्ध में जागरूकता का प्रसार किया गया एवं जिले के पजीकृत गौशाला कामधेनु गौ सेवा संस्थान, बड़े कनेरा विकासखंड कोंडागांव में जिला स्तरीय गौपूजन कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गौमाता की पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में गौसेवा करने एवं गौसेवा हेतु दान करने वाले जनसमान्य का शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। अतिथियों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग के अपार संचालक श्री भूपेंद्र पाण्डेय, डॉ शिशिरकांत पाण्डेय उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, श्री गौतम, सहायक संचालक, उद्यानिकी विभाग , डॉ सुरेन्द्र कुमार नाग वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ आरती मरस्कोले, डॉ आकांक्षा कश्यप, श्री वारिश नन्द, श्री अश्वन नेताम, गौशाला की संचालक श्रीमती वैदेश्वरी शर्मा, शांति फाउंडेशन के संचालक श्री यतीन्द्र सलाम एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण, गौशाला के सदस्य उपस्थित रहे |

You may have missed