August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*व्यवहार न्यायालय केशकाल मे 14 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया*

विज्ञापन बॉक्स 

 

आकिब नथानी केशकाल/ कोंडागांव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आम जनता को शीघ्र एवं सस्ता न्याय सुलभ करवाने तथा लंबित विवादों को आपसी समझौते के द्वारा सुलझाने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय केशकाल में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ।

इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमति अंजली पाण्डेय के समक्ष बैंक सम्बंधित 436 प्रकरण आए, जिसमें प्रकरणों का निराकरण नहीं हुआ। चेक बाउंस 18 प्रकरण आये अन्य प्रकरणो 35 आये 35 का निराकरण हुआ

आपराधिक 06 प्रकरण आये जिसमें 02 प्रकरणों निराकरण हुआ ।जुंवा के 35प्रकरणों में से 35 प्रकरणों का निराकरण हुआ। कुल 02 प्रकरणों का तत्काल निराकरण हुआ अन्य प्रकरणो 51आये 01 निराकरण हुआ यातायात चलान 189 प्रकरणो मे से 189 निराकरण हुआ। नेशनल लोक अदालत तालुक विधिक सेवा समिति केशकाल में कुल 726 प्रकरण आये जिसमें 229 प्रकरणों तत्काल निराकरण हुआ
। शेष मामलों के लिए मजिस्ट्रेट श्रीमति अंजली पाण्डेय के द्वारा अगली तारीख दी गई है।

उल्लेखनीय है कि आम जनता को सहज एवं सुगम न्याय दिलवाने के उद्देश्य से 14 दिसम्बर 2024 को समूचे प्रदेश के न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में केशकाल के व्यवहार न्यायालय में भी लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसमें लंबित प्रकरणों का निराकरण एक ही दिन मे किया गया है।
नेशनल लोक अदालत तालुक विधिक सेवा समिति केशकाल श्रीमति मनीषा तिवारी प्रतिधारक अधिवक्ता केशकाल, और समस्त अधिवक्ता एवं समस्त न्यायालय स्टाप और अधिकार मित्र, अनिल कुमार मंडावी प्रबंध कार्यलय केशकाल, रंजन कुमार बैध, ईरागांव थाना,कु चमेली यादव थाना-धनोरा,कु लैला मरकाम थाना विश्रामपुरी उपस्थित रहे।

You may have missed