August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

जिला कलक्टर टीना डाबी एक्शन मूड में

विज्ञापन बॉक्स 

जिला कलक्टर ने रामसर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता

बाड़मेर, 20 नवंबर। जिला कलक्टर टीना डाबी ने बुधवार को रामसर उपखंड मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर यहां के कामकाज का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को लंबित पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित जनसुनवाई कर आम लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने रामसर में उपखंड अधिकारी कार्यालय, तहसील का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कार्यालय की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक अनुभाग में पहुंचकर लंबित पत्रावलियों की स्थिति जांची। इसके साथ कर्मचारियों से उनके कामकाज के बारे में बात की। इस दौरान उनके साथ उपखंड अधिकारी अनिल कुमार जैन उपस्थित रहे।

सामुदायिक केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
जिला कलक्टर टीना डाबी ने रामसर में सामुदायिक केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पहुंचकर चिकित्सक कक्ष, ड्रेसिंग रूम, दवाई वितरण कक्ष, लेबर रूम और वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्तपताल परिसर को साफ रखने, डस्टबिन को ढककर रखने के निर्देश दिए और उपलब्ध दवाई स्टॉक के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक और अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

You may have missed