
योगेश गोस्वामी संवाददाता. केशकाल। विगत 21 वर्षो से बस्तर संभाग के विभिन्न जिलो या तहसील या विकासखंड मुख्यालय मे केवल शिक्षको के लिए आयोजित प्रतियोगिता की इस वर्ष की शुरुआत प्रिय दर्शनीय स्टेडियम सुरडोंगर मे व्यक्तिगत खेल महिला व पुरूष से की गयी–प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन–संभागीय अध्यक्ष–घनश्याम सिंह नाग ने किया। इस अवसर पर करवाचौथ व्रत के कारण दो ही महिला प्रतिभागीयो ने भाग लिया । जिसमे गोला फेक मे प्रथम–श्रीमति अनुराधा ठाकुर ,द्वितीय–कु सीमा ठाकुर रही। पुरूष वर्ग मे गोला फेक–प्रथम–डिगेश्वर सहा शिक्षक प्राथमिक विद्यालय तुमारी बेडमा,द्वितीय–वल्लभ भाई पटेल सहायक शिक्षक कोहरा पारा, रहे। 200 मीटर दौड़ मे प्रथम–वल्लभ भाई पटेल द्वितीय–हुलास धुव्र, तृतीय–डिगेश्वर, नारियल फेक मे प्रथम–वल्लभ भाई पटेल द्वितीय– पुरषोत्तम निषाद, आदि रहे। सभा को क्रमशः श्याम लाल कोर्राम ने संबोधित करते हुए कहा कि –बच्चो को शिक्षको के खेल से प्रेरणा लेकर बस्तर का नाम रोशन
करने की बात कही, आगे सभा को क्रमशः सुरेश राजौरिया, कैलाश देवांगन, घनश्याम नाग जी आदि ने संबोधित किया –नाग सर ने कहा– कोरोना काल मे तीन वर्ष आयोजन नही होने के बाद भी इस वर्ष के सभी आयोजन को लेकर शिक्षक गण उत्साहित है। मुख्य अतिथि की आसंदी से रोशन जमीर ने कहा –कि उम्र के इस ढलते पडाव मे जब लोग घर पर बैठकर आराम कर रहे है ,तब ऐसे वक्त मे आप शिक्षक साथी इस प्रकार दौड़, फेक व अन्य क्रिकेट , व्हालीबाल, कबड्डी जैसे खेल मे जौहर दिखायेगे। मै शासन से अपील करूंगा कि इस प्रकार के आयोजन मे सहयोग मिलना चाहिए । अंत मे सभी शिक्षको बहुत-बहुत बधाई और साधुवाद व एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करता हु।–आयोजन मे पुरूस्कार की व्यवस्था–खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सी एल मंडावी व प्रकाश साहू -बी आर सी केशकाल द्वारा किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन लोकेश गायकवाड ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे उपरोक्त सभी वक्ताओ व विजाताओ के अलावा रोशन हिरवानी, टेकाम सर, सोयेब अली, पाण्डेय सर आदि का सहयोग सराहनीय रहा ।






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*