
योगेश गोस्वामी संवाददाता
केशकाल:- देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपनी जान गंवाने वाले वीर शहीद जवानों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी तारतम्य में सोमवार को केशकाल पुलिस के द्वारा भी थाना परिसर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी विकास बघेल समेत समस्त स्टाफ ने जिला बल के शहीद जवान संजय कुमार मण्डावी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही 2 मिनट का मौन रख कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्टूबर का दिन उन 10 पुलिस वालों को समर्पित है जो 1959 में भारत चीन की सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। और आज के दिन पुलिस में सेवा करने के दौरान शहीद होने वाले कर्मचारियों को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। इसी क्रम में आज केशकाल थाना में भी हमने शहीद जवान संजय मंडावी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहे।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*