June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*श्यामनारायण को शाला परिवार ने दी भावभीनी विदाई*

विज्ञापन बॉक्स 

*श्यामनारायण को शाला परिवार ने दी भावभीनी विदाई*

केशकाल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल के अंग्रेजी विषय के व्याख्याता श्याम नारायण नाग को सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिवार में विदाई दी।

नाग की प्रथम नियुक्ति 1982 में प्राथमिक शाला रांधना में सहायक शिक्षक के पद पर हुई, इसके पश्चात पदोन्नति में हाई स्कूल बड़े राजपुर में उच्च श्रेणी शिक्षक ,हाई स्कूल बही गांव में प्रधानाध्यापक और सन 2009 में पदोन्नति प्राप्त कर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल में व्याख्याता के पद पर कार्यरत रहे।

 

कर्तव्य निष्ठ ,निष्ठावान, कर्मठ, कुशल मार्गदर्शक, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में समान अधिकार रखने वाले ,सृजनशील, साहित्यकार,कवि लेखक आदि विशिष्टताओं से परिपूर्ण श्यामनारायण को एनसीसी कैडेट्स ने मार्चपास्ट कर सलामी के साथ बिदा किया।

बिदाई समारोह में सभी की आंखे नम हो गई थी जब सेवानिवृत व्यख्याता ने अपने प्रारंभिक सेवाकाल से अब तक के सफर को याद किया।शा. बालक उच्चत्तर मा. वि. केशकाल – में दिनांक 31.8.24 को वरिष्ठ व्याख्याता( अंग्रेजी) एस. एन. नाग की 42 वर्ष की प्रशंसनीय सेवा के पश्चात् सेवानिवृत्ति पर उन्हें प्राचार्य श्री राकेश कुमार विश्वकर्मा, सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में भाव- भीनी विदाई दी गई। आईटी आई चौक केशकाल से विद्यालय तक प्राचार्य महोदय, एनसीसी अधिकारी महेश कुमार घरत, सभी व्याख्याताओं, सरिता देवांगन( हिन्दी) ,भूपेश कुमार नाविक, संगीता भास्कर, साधना साहू, दुलेश्वरी किशोर, ऋषि कुमार साहू, तुलसीराम गुप्ता, संपतराम जी,एसएस नेताम( प्रधानाध्यापक द्वय) योगेश प्रधान, विनय प्रधान , अरविंद निर्मलकर, ( शिक्षक) जायसी जैन( शिक्षिका) भूपेंद्र कुमार सुकतेल( आईटी) साधना सोनी( हेल्थ केअर) गौरव, पूनम( चतुर्थ वर्ग) एवं हेड अकाउटेंट सिरदार एवं समस्त विधार्थियों व्दारा अगवानी की गई।एन सी सी कैडेटस के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। उनके सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मोहक नृत्य प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागी बच्चों को एसएन नाग के व्दारा पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य महोदय ने उत्कृष्ट शिक्षक बताते हुए उनके गुणों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कुमार सुकतेल ने अपने विशेष अंदाज में किया। एसएन नाग के सुखी जीवन एवं दीर्घायु की कामना की गई।