September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*जल शक्ति अभियान: कोण्डागांव में महिलाओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, स्कूली बच्चों ने निकाली रैली*

विज्ञापन बॉक्स 

 

 

*जल शक्ति अभियान: कोण्डागांव में महिलाओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, स्कूली बच्चों ने निकाली रैली*

 

 

कोण्डागांव, 04 सितंबर 2024/ जल शक्ति अभियान: “कैच द रेन” अभियान के तहत कोण्डागांव नगर में मंगलवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं नगर के विभिन्न स्कूलों के स्कूली बच्चों द्वारा नगर में रैली निकालकर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। “नारी शक्ति से जल शक्ति” थीम वाले इस अभियान में जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की अहम भूमिका पर बल दिया गया। यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय जल मिशन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

 

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई के निर्देशानुसार जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री केपी साहू के मार्गदर्शन में जल संसाधन विभाग एवं शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। इस दौरान जल संरक्षण सम्बन्धी नारे-स्लोगन लगाए गए और संकल्प लिया गया। महिलाओं ने अपने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से जल संसाधनों का संरक्षण प्रभावी रूप से किया है। महिलाओं में अनुकूलन एवं नवाचार करने की क्षमता है, जो जल संसाधन प्रबंधन में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी शक्ति एवं क्षमता का प्रदर्शन करती हैं और भावी पीढ़ी के लिए जल के संरक्षण को ज्यादा महत्व देती हैं।

 

*जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम*

 

यह अभियान जल संरक्षण व सतत विकास के प्रति सरकार की अटूट कटिबद्धता को दर्शाता है और इन प्रयासों में ‘नारी शक्ति’ अग्रणी भूमिका निभा रही है। भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने का लक्ष्य है, जिससे देश की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। इसी के साथ देश में पानी की मांग भी बढ़ेगी जिसे प्रभावी एकीकृत जल प्रबंधन के माध्यम से पूरा किया जाएगा। भारत में पानी की मांग भू-जल एवं वर्षा पर बहुत अधिक निर्भर करती है।

You may have missed