
*विधायक नीलकंठ टेकाम का प्रथम नगर आगमन मे हुआ भव्य स्वागत*
*टेकाम ने कहा:-ना मैं बड़ा न मेहता ना संतोष कटारिया ना रजिया खान*


*केशकाल* विधायक निर्वाचित होने के बाद रायपुर से केशकाल प्रथम आगमन पर विधायक नीलकंठ टेकाम का भव्य स्वागत किया गया
नगर के फूलों की घाटी पंचवटी से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं नगर वासियों के द्वारा स्वागत किया गया!
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जुलूस की शक्ल में रैली निकाली गई जहा जगह-जगह पर विभिन्न संघ संगठन कर्मचारी एवं नागरिकों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया!
केशकाल के बस स्टैंड में विधायक
टेकाम ने कहा :- आने वाले 25 सालों तक कांग्रेस नहीं आएगी केशकाल पर, उसके लिए एक ही सूत्र है यहां पर नाटकम बना है ना मेहता बड़ा है ना रजिया खान ना संतोष कटारिया यहां पर जितने भी मैं नाम ले सकता हूं उनमें से कोई बड़ा नहीं है हम सबसे बड़ा कोई है वह कमल का फूल है, आगे बढ़ते हुए टेकाम साहब ने कहा आप व्यक्ति पर न जाइए कमल फूल पड़ जाइए और वह कमल जिसका हाइब्रिडोलॉजी जिसका दर्शन जो है पूरे मानव के कल्याण के लिए तैयार किया गया है जल जंगल जमीन के लिए तैयार किया गया है आदिवासियों लोगो के लिए तैयार किया गया है अनुसूचित जाति के लोगो लिए तैयार किया गया है अल्पसंख्यकों के लोगो लिए तैयार किया गया है ओबीसी के लिए तैयार किया गया है समान वर्ग के लिए तैयार किया गया है दुनिया में भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो मानव मानव के बीच में फर्क नहीं करती हैं मेरे द्वारा जनता के बीच में जो वादा किया गया था उसे अब पूरा करने का वक्त आ गया है पहले वादा है केशकाल घाट इसके बाद वहां कभी जाम नहीं लगेगा पुलिस वालों की तरफ से मैं दे रहा हूं आश्वासन आपको, यह केशकाल घाट हमारा स्वाभिमान का प्रतीक है, बाहर के लोग आकर गाली देकर चले जाएं तो यह सबसे बड़ी हमारी बेज्जती है,
इस घाट का काम करवाने के लिए टेंडर होगा करके सुतीकरण का काम हो जाएगा और बाईपास का भी काम बहुत जल्दी हो जाएगा
ऐसे हमारे कई गांव है जहां आने-जाने की सुविधा नहीं हो पाती हमारे ऐसे बहुत सारे गांव हैं जो नदी नालों से घिरे हुए हैं ऐसे सारे गांव को पुरे साल भर आने जाने की व्यवस्था बनाई जाएगी और माननीय मोदी जी की गारंटी है 25 तारीख तक 2 साल का बोनस सभी किसानों को प्रदान किया जाएगा इस पर काम होना चालू हो गया है





More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*