
▶️ गम्हरी में अवैध परिवहन करते 61 कट्टा धान पिकअप सहित किया गया जप्त
▶️ धान उपार्जन में अवैध धान खपाने वालों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी
▶️ अंतर्राज्यीय सीमा पर लगातार की जा रही गश्त

कोण्डागांव, 14 दिसंबर 2023/ बुधवार को अर्द्ध रात्रि राजस्व अमले द्वारा सूचना के आधार पर निगरानी करते हुए पिकअप द्वारा परिवहन किये जा रहे 61 कट्टा धान को पिकअप सहित जप्त किया। इस संबंध में तहसीलदार बड़ेराजपुर सुशील कुमार भाई ने बताया कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में धान उपार्जन को देखते हुए अवैध रूप से धान के परिवहन एवं उनके विपणन पर सक्त निगरानी रखी जा रही है साथ ही जिले की सीमा पर उड़ीसा राज्य की सीमा पर विशेष तौर पर निगरानी की जा रही है। बुधवार को प्राप्त सूचनानुसार तहसीलदार सहित राजस्व अमले द्वारा सूचना के आधार पर गम्हरी में सीमा पर निगरानी की जा रही थी। जिसमें दल द्वारा जांच में उड़ीसा के ओंडरी से पिकअप सीजी 27 पी 1770 पर परिवहन हो रहे 61 कट्टा धान को जप्त कर उसका जप्तीनामा तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए ग्राम करमरी के वाहन चालक से पूछताछ की तथा वाहन को धान सहित बांसकोट चौकी में रखा गया। इस अवसर पर तहसीलदार सुशील सहित आरआई राम नाथ नेताम, पटवारी लक्ष्मीकांत सरल, नरेश कुमार बघेल, दिव्य प्रकाश ध्रुव, कोटवार दुखाराम वट्टी, वाहन चालक परमेश नेताम उपस्थित रहे।





More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*