September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*विद्यालय निरीक्षण में खुली पढ़ाई की पोल,/ *कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना नाराज — बीईओ, बीआरसी और सीएसी को नोटिस के निर्देश* *बम्हनी और मटवाल स्कूलों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति पाई गई कमजोर*

विज्ञापन बॉक्स 

विद्यालय निरीक्षण में खुली पढ़ाई की पोल, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना नाराज — बीईओ, बीआरसी और सीएसी को नोटिस के निर्देश

बम्हनी और मटवाल स्कूलों का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति पाई गई कमजोर

कोंडागांव, 13 मार्च 2026। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को ग्राम बम्हनी और मटवाल के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर परखा। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से विषयवार सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक स्थिति का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सबसे पहले उच्च प्राथमिक शाला बम्हनी पहुंचीं, जहां उन्होंने विज्ञान विषय की पढ़ाई के बारे में विद्यार्थियों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने शासकीय हाईस्कूल मटवाल का निरीक्षण कर वहां अध्यापन कार्य की स्थिति देखी और विद्यार्थियों के गणित विषय के ज्ञान का परीक्षण किया। दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई का स्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।

इसी तरह माध्यमिक शाला मटवाल के* निरीक्षण के दौरान विद्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं भी संतोषजनक नहीं मिलीं। निरीक्षण में सामने आई अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए बीईओ, बीआरसी और सीएसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और डीएमसी को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी श्री ईमल बघेल तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed