
कोंडागांव पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के अपहरण और बलात्कार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
*मामले का विवरण:*
प्रार्थिया की रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 17 फरवरी 2025 को नाबालिग बालक और गुडेश्वर मरकाम ने पीड़िता को मोटर साइकल से अपहृत कर लिया और खेत में बने लाड़ी में ले जाकर बलात्कार किया। आरोपी गुडेश्वर मरकाम ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम:*
1. गुडेश्वर मरकाम पिता बेसावराम मरकाम उम्र 20 वर्ष निवासी बेसवापारा गारे (रांधना)
2. घटना में शामिल नाबालिग बालक
*पुलिस कार्रवाई:*
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल को जप्त कर लिया है। इस मामले में थाना फरसगांव में अपराध क्रमांक 100/2025 धारा 137(2), 65(1), 351(3), 3(5) बीएनएस, पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
*पुलिस टीम:*
इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिन्दे, निरीक्षक राजकुमारी पाण्डेय, सउनि सुरेन्द्र बघेल, पिताम्बर कठार, आरक्षक अजय मरकाम, नारायण शार्दूल, और महिला आरक्षक सरस्वती यादव की उल्लेखनी

य भूमिका रही है।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*