March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*संकुल चिलपुटी में नये एवं पदोन्नत शिक्षिकाओं का हुआ स्वागत एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन* 

विज्ञापन बॉक्स 

*संकुल चिलपुटी में नये एवं पदोन्नत शिक्षिकाओं का हुआ स्वागत एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन*

कोंडागांव – संकुल चिलपुटी के प्राथमिक शाला दाबड़ीबेड़ा में कार्यरत श्रीमती सोनकुवर कंवर का पदोन्नति प्रधान पाठक के रूप में होने पर संकुल चिलपुटी में हर्ष के साथ विदाई दिया गया जिसमें संकुल चिलपुटी के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।श्रीमती सोनकुवर कंवर ने कहा चिलपुटी में विगत 7 वर्षों की सेवा के दौरान बच्चों एवं संकुल के कर्मचारी के साथ उनके संबंध कितने गहरे हैं यह इस कार्यक्रम एवं मुझे पहनाई गई इतनी बड़ी माला इसका इसका प्रमाण है साथ ही सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को आध्यात्मिक जीवन से जुड़ने का संदेश दिया और कहां की हम आध्यात्मिक जीवन से जुड़ेंगे तो अपने बच्चों के मनोस्थिति से और बेहतर तरीके से परिचित होकर अपने बच्चों का सर्वांगीण विकास बहुत अच्छी तरह से कर सकते हैं साथ ही संकुल में नए शिक्षिका एवं प्रधान पाठक के रूप में पधारे कु.मोनिका भार्गव एवं श्रीमती ललिता साहू मेम का स्वागत किया गया जिसमें दोनों ही शिक्षिकाओं ने मिलकर काम करने एवं संकुल परिवार को अपना समझकर एक नई दिशा देने पर काम करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में संकुल परिवार एवम शाला परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया।