August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहर को संजोय रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है- स्वरूप सिंह खारा   

विज्ञापन बॉक्स 

गौरवशाली ऐतिहासिक धरोहर को संजोय रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है- स्वरूप सिंह खारा

ç

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता

 

शिव — भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा के अथक प्रयासों से शिव विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल के तहत राजस्थान का खजुराहो कहने वाला और 12वीं शताब्दी में अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण को झेलने के बावजूद अपने अतीत की विरासत को संजोने वाले स्वर्णिम इतिहास के नाम से प्रसिद्ध “किराडू” नाम से राजस्व गाँव स्थापित किया गया है। इस निर्णय से पर्यटन को पंख लगेंगे , स्थानीय निवासियों को राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

 

 

भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा ने इस कार्य के लिए लंबे समय से प्रयास किए। उनकी मेहनत और प्रशासनिक समन्वय के चलते यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी। इस फैसले से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है, और  समस्त ग्रामीणों ने स्वरूप सिंह का आभार व्यक्त किया है।

 

किराडू, राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित एक प्राचीन ऐतिहासिक स्थल है, जो अपनी राजस्थान की खजुराहो जैसी अद्भुत मूर्तिकला और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान गुर्जर-प्रतिहार और परमार वंश की समृद्ध स्थापत्य कला का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

 

माना जाता है कि 11वीं-12वीं शताब्दी में यह क्षेत्र एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र था। किराडू में बने शिव और विष्णु मंदिर अपनी उत्कृष्ट मूर्तिकला और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं। इतिहासकारों के अनुसार, इस क्षेत्र को कभी ‘किराटकूप’ के नाम से जाना जाता था।

 

एक लोककथा के अनुसार, इस क्षेत्र पर एक साधु का श्राप लग गया था, जिसके कारण यह स्थान वीरान हो गया। किंतु, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से किराडू राजस्थान की धरोहरों में से एक है

 

विगत महीनों भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा ने किराडू में “किराडू दीपोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन भी करवाया था और किराड़ू मन्दिर के पुनरुद्धार,संरक्षण,विकास व पर्यटन केंद्र विकसित करने की माँग भी उठाई थी।

 

राजस्व गाँव बनने से यहां आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे में सुधार की संभावनाएं बढ़ेंगी। भाजपा की सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मूलमंत्र को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है।

 

 

स्थानीय नागरिकों और किसानों ने इस निर्णय का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि स्वरूप सिंह की प्रतिबद्धता और भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से यह संभव हो सका।

 

राजस्थान सरकार द्वारा लिया गया यह

ऐतिहासिक निर्णय क्षेत्र की प्रगति और गौरवशाली इतिहास को पुनः जीवंत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

साथ ही विधानसभा क्षेत्र में कहीं नवीन राजस्व गांव स्वीकृत किए गए हैं।

You may have missed