November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

गौरगांव पंचायत में पंच सरपंच निर्विरोध चुने गये व जनपद क्षेत्र क्रमांक 03 से गांव कि बहु गीता नाग बनी जनपद सदस्य

विज्ञापन बॉक्स 

केशकाल -केशकाल जनपद के ग्राम पंचायत गौरगांव के युवा व गांव के प्रतिष्ठित लोगों ने फैसला लेकर गांव में पंच सरपंच का चुनाव निर्विरोध करवाया गांव के शितला मंदिर प्रांगण में बैठक आहूत कर गांव के लोगों ने एकमत होकर राधेलाल सलाम को सरपंच पद के लिए मनोनीत किया गांव में सरपंच पद के लिए पांच लोग चुनाव लडने कि इच्छा जाहिर किये पर सभी उम्मीदवारी कर रहे लोगों ने गांव के सियान बुजुर्ग युवाओं के फैसले का स्वागत किया और राधेलाल सलाम के पक्ष में समर्थन दिए इसी तरह वार्ड पंच चुनाव भी निर्विरोध हुआ । वार्ड 1.से- पुनम मरकाम 2. मानसिंह नेताम 3.हेमलाल कावडे 4. अनुपा नेताम 5. संध्या मंडावी 6.यशोदा बघेल 7. लक्ष्मी बघेल 8. देवचंद नेताम 9. चंद्रिका सिन्हा 10. जंयती शोरी 11. नन्दलाल लाडीया 12. सुनीता सिन्हा 13. रोशन सिन्हा ।

फिर गांव के सभी लोगों ने मिलकर  जनपद क्षेत्र क्रमांक 03 से जनपद  सदस्य पद के लिए गौरगांव निवासी गीता सुनील नाग को समर्थन दिया । गांव कि एकता को देखते हुए क्षेत्र कि जनता ने भी समर्थन दिया जिसमें क्षेत्र के बुद्धजीवीयों ने दलों के दलदल से निकलकर व जातिगत समीकरण को धता देते हुए गीता सुनील नाग मतदान कर  विजयी किये।

केशकाल जनपद क्षेत्र क्रमांक 03 से जनपद सदस्य पद हेतु तीन उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 1. गीता सुनील नाग 2.नरेशवरी लोकेश शोरी 3. संगीता महेंद्र नेताम   जिसमें गीता सुनील नाग विजयी रहीं ।

 

दिनांक 25/02/2025 को सरपंच व जनपद सदस्य को जीत का प्रमाण पत्र मिला जिसमें गांव के सभी गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए ।

Riporting by Pokhraj sinha