
प्रधान अध्यापक शिवेंद्र कोमरे ने विद्यालय में कराया न्यौता भोजन
कोण्डागांव जिले के विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला बकोदागुड़ा में प्रधान अध्यापक शिवेंद्र कोमरे ने बसंत पंचमी एवं अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, एसएमसी सदस्यों एवं पालकों को न्यौता भोजन कराया।
जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा के जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर बच्चों को खीर, पूड़ी, नमकीन और मिठाई परोसी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, पालकों और उपस्थित सदस्यों ने पूजा-अर्चना की।
तत्पश्चात, न्यौता भोजन के तहत स्वल्पाहार में खीर-पूड़ी और मुख्य भोजन में दाल-चावल, सब्जी और मिठाई परोसी गई, जिसका संपूर्ण खर्च प्रधान अध्यापक शिवेंद्र कोमरे द्वारा वहन किया गया।
इस अवसर पर उच्च प्राथमिक शाला बकोदागुड़ा के प्रधान अध्यापक सीएस मातलाम, शिक्षक अशोक भारती, सुरेश भेड़िया, नीलकंठ साहू, शिक्षिका कुसुम साहू एवं रेणु तिवारी, एसएमसी उपाध्यक्ष कांता भंडारी, सदस्य असपती भंडारी, समूह अध्यक्ष बसमती सेठिया, रैमती कश्यप, भानो भंडारी, सेवती, चंद्रिका सुदनी, लखमी कश्यप, असली पांडे, जयलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*