
शिक्षक राजू राम दीवान ने जन्मदिन पर विद्यालय में करवाया न्यौता भोज
कोण्डागांव जिले के विकासखंड अंतर्गत उच्च प्राथमिक शाला कुकाड़गारकापाल, संकुल – बाखरा में पदस्थ शिक्षक एवं संकुल समन्वयक राजू राम दीवान ने बसंत पंचमी और अपने जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में न्यौता भोज का आयोजन कराया।
जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा के जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने शिक्षक के जन्मदिन की तैयारियां की थीं। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके पश्चात, शिक्षक राजू राम दीवान ने केक काटकर बच्चों एवं शिक्षकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
न्यौता भोज के रूप में खीर-पूड़ी का वितरण किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय में पदस्थ शिक्षक शंकर लाल बोध (प्रधान अध्यापक), रायसिंह ठाकुर, गेंद लाल पोयाम, शैलेन्द्र ठाकुर, हेमलता ठाकुर (प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला नयापारा कुकाड़), वेद प्रकाश ठाकुर (प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला कुकाड़गारकापाल), चूमेन ध्रुव (सहायक शिक्षक), अध्ययनरत छात्र-छात्राएं, विद्यालय की रसोईयां एवं स्वीपर उपस्थित रहे।






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*